28 Mar 2024, 23:45:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशिया कप : पहले मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रनों से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 12:41PM | Updated Date: Sep 17 2018 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एशिया कप 2018 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने ग्रुप बी में श्रीलंका को 137 रनों से बुरी तरह हराकर शानदार जीत दर्ज़ की। बांग्लादेश ने "मैन ऑफ़ द मैच" मुशफिकुर रहीम (144) के बेहतरीन शतक की बदौलत 261 रन बनाये, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लसिथ मलिंगा ने चार विकेट लेकर टीम में एक साल बाद शानदार वापसी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन उसने अपने दो विकेट महज एक रन पर ही गंवा दिए।
 
इसके बाद रहीम ने अपनी टीम को स्थिरता प्रदान की और 261 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रहीम ने अपनी शतकीय पारी में 150 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा चार छक्के लगाए। वह आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए और इसी के साथ बांग्लादेश की पारी समाप्त हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका भी अच्छी शुरुआत से महरूम रही। बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा ने 28 के कुल स्कोर तक उसके दोनों सलामी बल्लेबाज, पहले कुशल मेंडिस (0) और फिर उपुल थरंगा (27) को पवेलियन भेज दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »