29 Mar 2024, 11:56:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2019 वर्ल्ड को लेकर वीरेन्द्र सहवाग ने धोनी के बारे में कहीं यह बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 12:37PM | Updated Date: Sep 17 2018 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अगले विश्व कप के फाइनल तक 38 वर्ष के हो जाएंगे लेकिन उनका वनडे करियर शानदार रहा है जिसमें उनके नेतृत्व में भारतीय टीम का 2011 में विश्व कप जीतकर चैंपियन बनना भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड में हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान धोनी के प्रदर्शन को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। 
 
भारतीय टीम के प्रबंधन की ओर से इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में शतक लगाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को धोनी की जगह वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है। धोनी के पूर्व साथी खिलाड़ी सहवाग का मानना है कि पूर्व कप्तान धोनी का अगले विश्व कप तक भारत की वनडे टीम में बने रहना जरूरी है। सहवाग ने कहा - मेरी निजी राय में एम एस धोनी को विश्व कप 2019 तक टीम का हिस्सा बने रहना चाहिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »