25 Apr 2024, 09:54:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विजय हजारे ट्रॉफी : आजिंक्य रहाणे को बनाया गया मुंबई का कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2018 11:45AM | Updated Date: Sep 14 2018 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है। क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूनार्मेंट के लिए रहाणे को पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे की जगह कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा पृथ्वी शॉ को भी मुंबई की टीम में मौका दिया गया है। हालांकि, आजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड खिलाफ टेस्ट सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था।
 
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में रहाणे ने मात्र 257 रन बनाए थे जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। आपको बता दें कि रहाणे को 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।
 
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम की टीम कुछ इस तरह है:- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, जय बिष्ट, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, एकनाथ केरकर, आकाश पारकर, धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी, विजय गोहिल, तुषार देशपांडे, रोस्टन डायस।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »