20 Apr 2024, 17:42:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली बने हीरो मोटोकॉर्प के ब्रांड एंबेसडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2018 10:20AM | Updated Date: Sep 12 2018 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की अग्रणी कंपनी हीरो मोटोकार्प ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विरोट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि विरोट उसकी नई प्रीमियम मोटरसाइकिल एक्सट्रीम 200आर के साथ एंबेसडर की पारी शुरू कर रहे हैं। कंपनी बुधवार से देशभर में इसकी बिक्री शुरू करने जा रही है।
 
दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 89,900 रुपए है। कंपनी के अध्यक्ष पवन मुंजाल ने कहा हीरो मोटोकॉर्प के वैश्विक परिवार में विराट को शामिल करना सुखद है और मैं इस नई यात्रा में उनकी सफलता की कामना करता हूं। भारतीय कप्तान ने कहा हीरो मोटोकोर्प से जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है। यह सचमुच भारत का वैश्विक ब्रांड है।
 
मेरे पीढ़ी के लाखों युवा लड़के और लड़कियां हीरो के मोटरसाइकिल और स्कूटर चलाकर बड़े हुए हैं। इसलिए इस ब्रांड के साथ जुड़ने का अनुभव अनूठा और विशेष है। कंपनी विगत दो दशकों से खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने वाले सबसे बड़े कॉर्पोरेटों में से एक है। मैं एक रोमांचक राइड का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »