29 Mar 2024, 12:42:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सहवाग ने फिर दिखाया अपने बल्‍ले का तूफानी अंदाज - दुनिया भी कर उठी वाह...वाह!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 11:59AM | Updated Date: Sep 11 2018 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन इस खिलाड़ी का खेलने का अंदाज नहीं बदला है। सहवाग की बल्लेबाजी से आज भी दर्शकों का मनोरंजन होता है और इस खिलाड़ी के इसी अंदाज की वजह से दुनिया वीरू की बल्लेबाजी की कायल रही है।
 
हाल ही में एक फ्रेंडली मैच में सहवाग ने शानदार छक्का जड़कर ये साबित भी किया कि, शेर भूले ही बूढ़ा हो जाए, लेकिन वो शिकार करना कभी नहीं भूलता'। 39 वर्षीय सहवाग ने दिखाया कि उनकी बल्लेबाजी में आज भी वो तूफानी अंदाज बरकरार है जिसके लिए दुनिया उन्हें जानती है। दिल्ली के इस पूर्व खिलाड़ी के इस छक्के तो देखकर आॅस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट भी वाह-वाह कर उठे।
 
वीरेंद्र सहवाग कर्नाटक चलचित्र कप (केसीसी) में कदंबा लायन्स की तरफ से खेले। इस टूनार्मेंट का आयोजन चिन्नास्वामी बेंगलुरु में हुआ। ये 10-10 ओवर का टूनार्मेंट था। सहवाग जब इस कप में खेले तो उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह एक फ्रैंडली मैच में छक्का लगाते दिख रहे हैं। बल्लेबाजी की अपनी आक्रामक शैली को याद कराते हुए इस पूर्व ओपनर ने ट्विटर पर लिखा- उसूल तब भी वही था, अब भी वही है, शुभ काम में देरी कैसी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »