18 Apr 2024, 08:32:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ने केरल के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की अपनी जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2018 10:27AM | Updated Date: Aug 23 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नॉटिंघम। भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 203 रन से हरा दिया। 5 टेस्ट की सीरीज में ये भारत की पहली जीत है। सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट इंग्लैंड ने जीते थे। विराट कोहली ने यह जीत केरल के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की। कोहली 22वीं टेस्ट जीत दर्ज करने के साथ ही भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए। उन्होंने 21 टेस्ट जीतने वाले सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा। टेस्ट में सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में पहला नंबर महेंद्र सिंह धोनी का है, जिन्होंने 60 टेस्ट में कप्तानी की और 27 जीते। नॉटिंघम में भारत 11 साल बाद टेस्ट जीता है। पहले 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम जीती थी। 
 
सीरीज में पहली बार शतकीय साझेदारी
- इस सीरीज में भारत के लिए पहली बार शतकीय साझेदारी हुई। कोहली और अजिंक्य रहाणे ने पहली पारी में 159 रन जोड़े। कोहली ने दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा के साथ 113 रन की साझेदारी की। 
- पिछले दो टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या पर लगातार सवाल उठ रहे थे। उन्होंने इस मैच में 6 विकेट लिए और 70 रन बनाए।  
- कोहली ने सीरीज में दूसरी बार एक मैच में 200 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने एजबेस्टन में हुए पहले टेस्ट में भी 200 रन बनाए। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »