26 Apr 2024, 03:19:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीसरा टेस्ट : भारत जीत से एक विकेट दूर, बुमराह की घातक गेंदबाजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2018 10:31AM | Updated Date: Aug 22 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नॉटिंघम। भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 102 ओवर में नौ विकेट पर 311 रन बना लिए। भारत से मिले 521 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उसे 210 और बनाना है। अगर भारत जीतता है तो नॉटिंघम में उसे 11 साल बाद जीत नसीब होगी। भारत की तरफ से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए। इससे पहले इंग्लैंड के जोस बटलर ने अपने कॅरियर का पहला शतक लगाया। बटलर-स्टोक्स ने 346 गेंद पर 169 रन की साझेदारी की। बटलर को आउट कर जसप्रीत बुमराह ने इस साझेदारी को तोड़ा।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »