17 Apr 2024, 04:34:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मांट्रियल डब्ल्यूटीए टूनार्मेंट : शारापोवा जीती, कर्बर को पहले मैच में देखना पड़ा हार का मुंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2018 11:39AM | Updated Date: Aug 10 2018 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मांट्रियल। रूसी स्टार मारिया शारापोवा ने मांट्रियल डब्ल्यूटीए टूनार्मेंट में हमवतन दारिया कासातकिना पर 6-0 6-2 से जीत दर्ज की लेकिन एंजलिक कर्बर को विम्बलडन खिताब हासिल करने के बाद अपने पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। शारापोवा ने महज 66 मिनट में 12वीं वरीय कासातकिना को पराजित किया जो मैच के दौरान केवल तीन विनर जमा सकीं।
 
अब पांच बार की मेजर चैंपियन शारापोवा का सामना क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिये फ्रांस की छठी वरीय कैरोलिन गायसया से होगा। दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी कर्बर पिछले महीने विंबलडन फाइनल में सेरेना विलियम्स को हराने के बाद अपना पहला मैच खेल रही थीं। उन्हें फ्रांस की एलिजे कोर्नेट ने 6-4 6-1 से शिकस्त दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »