20 Apr 2024, 19:40:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका ने वर्षा बाधित मैच में द.अफ्रीका को तीसरे वनडे में 3 रन से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2018 6:15PM | Updated Date: Aug 9 2018 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैंडी। कुशल परेरा (51), तिषारा परेरा(नाबाद 51) और दासुन शनाका(65) के शानदार अर्धशतकों से श्रीलंका ने वर्षा बाधित चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रीका पर डकवर्थ लुईस नियम के तहत तीन रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है।  श्रीलंका ने वर्षा बाधित इस मुकाबले में बुधवार को 39 ओवर में सात विकेट पर 306 रन का विशाल स्कोर बना लिया था। दक्षिण अफ्रीका की पारी में दो ओवर के बाद वर्षा आने से खेल रूक गया था। उस समय दक्षिण अफ्रीका ने 21 रन बनाए थे।  
 
दक्षिण अफ्रीका को फिर संशोधित लक्ष्य 21 ओवर में 191 रन दिया गया। लेकिन मेहमान टीम नौ विकेट पर 187 रन ही बना सकी और तीन रन से मैच हार गई। हाशिम अमला ने 40, जेपी डुमिनी ने 38, डेविड मिलर ने 21 और केशव महाराज ने 17 रन बनाए। सुरंगा लकमल ने 46 रन पर तीन विकेट और तिषारा परेरा ने 32 रन पर दो विकेट लिए। 
 
श्रीलंका की पारी में कुशल परेरा ने 32 गेंदों पर 51 रन में छह चौके और दो छक्के, तिषारा परेरा ने 45 गेंदों पर नाबाद 51 रन में तीन चौके और दो छक्के तथा शनाका ने 34 गेंदों पर 65 रन में चार चौके और पांच छक्के लगाये। शनाका को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार मिला। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »