25 Apr 2024, 13:23:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मिथ को पीछे छोड़ टेस्‍ट में नंबर वन बल्‍लेबाज बने विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2018 3:03PM | Updated Date: Aug 5 2018 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जो अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी व उम्दा पारियों के लिए जाने जाते हैं, ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। जिससे न केवल पूरे देश में बल्कि पूरे विश्व में उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी है। दरअसल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ यह स्थान हासिल किया।
 
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में 31 रन से हार गई। लेकिन विराट कोहली ने इस मैच में उम्दा खेल दिखाया और सबसे ज्यादा (पहली पारी 149 और दूसरी में 51 रन यानी 200 रन) रन अपने नाम किए। साल 2011 के बाद यह पहली बार है, जब कोई भारतीय बल्लेबाज टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा है। कोहली 934 रेटिंग पॉइंट लेकर शीर्ष पर हैं, जबकि गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद 1 साल का प्रतिबंध झेल रहे स्मिथ 929 रेटिंग पॉइंट लेकर दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »