29 Mar 2024, 02:51:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिद्धिमान साहा के दाएं कंधे की होगी सर्जरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 6:09PM | Updated Date: Jul 21 2018 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के दाएं कंधे की सर्जरी इंग्लैंड के मैनचेस्टर में जुलाई के अंत में या अगस्त के पहले सप्ताह में होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि साहा के कंधे की सर्जरी मैनचेस्टर में होगी। इंग्लैंड के मैनचेस्टर में डॉक्टर लेनार्ड फंक की निगरानी में साहा की सर्जरी होगी। 

साहा अंगूठे की चोट के कारण जून में अफगास्तिान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे और उम्मीद थी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से वापसी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और अब बताया गया है कि उनके दाएं कंधे में चोट है।

यह माना जा रहा है कि भारतीय टेस्ट विकेटकीपर की यह समस्या एनसीए में रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में गड़बड़ी के कारण और बढ़ गई। भारतीय टीम प्रबंधन और परिचालन प्रबंध निदेशक की निगरानी में एनसीए में उनका उपचार किया गया था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »