25 Apr 2024, 13:23:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कप्तान विराट कोहली ने बनाया ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2018 12:06PM | Updated Date: Jul 18 2018 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच के दौरान विराट कोहली ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने यह उपलब्धि 12वां रन लेकर हासिल की।
 
हैरानी भरी बात यह है कि कोहली ने महज 49 पारियों में इतने रन पूरे कर लिए। इसके अलावा लगभग 83 की स्ट्राइक रेट से खेल रहे कोहली अबतक 13 शतक और 12 अर्धशतक भी बतौर कप्तान जड़ चुके हैं। उनका यह रिकॉर्ड टूटना अब मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि मौजूदा समय में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नजर नहीं आ रहा जो बतौर कप्तान इतनी कम पारियों में तीन हजारी बन सके। 
 
तीन हजारी बनने वाले तीसरे भारतीय कप्तान
इसके अलाबा कोहली तीन हजारी बनने वाले तीसरे भारतीय कप्तान भी बन गए। इनसे पहले सौरव गांगुली और एमएस धोनी बतौर कप्तान तीन हजार से अधिक रन बना चुके हैं। गांगुली ने 147 मैचों की कप्तानी करते हुए 5104, जबकि धोनी ने 199 मैचों में 6633 रन बनाए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »