26 Apr 2024, 04:06:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ले लगाई थी कुलदीप यादव को डांट, पागल हूं मैं जो 300 वनडे खेले हैं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 1:31PM | Updated Date: Jul 11 2018 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 'व्हाट द डक' शो के नए एपिसोड में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल साथ में नजर आए। दोनों ने होस्ट विक्रम सथाए के साथ क्रिकेट के तमाम राज खोले। चहल का जैकलीन फर्नांडिस के साथ योगा सेशन, महेंद्र सिंह धोनी का विकेट के पीछे से कितना योगदान होता है और दोनों मिलकर कैसे विकेट का प्लॉट तैयार करते हैं इस पर बात की।
 
इस दौरान कुलदीप यादव ने एक ऐसा किस्सा बताया, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मैदान पर अपने कूल अंदाज के लिए मशहूर धोनी ने एक बार कुलदीप को तेज डांट लगा दी थी। हालांकि, इस डांट का कुलदीप को फायदा मिला था और उन्होंने फिर विकेट चटकाना शुरू कर दिया था।
 
जैकलीन फर्नांडिस के साथ योगा
चहल ने इस दौरान एक किस्सा सुनाया कि एक शूट के लिए उन्हें जैकलीन फर्नांडिस के साथ योगा करना था। जैकलीन का हेडस्टैंड देखकर वो हैरान रह गए थे और जब उनकी खुद की बारी आई, तो हेडस्टैंड के लिए उनकी टांगें पकड़नी पड़ी थी। दोनों गेंदबाजों ने बताया कि विकेट के लिए दोनों साथ में प्लॉट तैयार करते हैं और एक दूसरे की गेंदबाजी का पूरा ख्याल रखते हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव ने अपनी हैट्रिक की भी कहानी सुनाई।
 
...जब धोनी को आया था गुस्सा
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने इंदौर में खेले गए टी20 मैच का जिक्र किया। श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में खेले गए इस मैच में भारत ने 260 रन बनाए थे और जवाब में श्रीलंका के बल्लेबाज भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। कुलदीप और चहल दोनों की जमकर धुनाई हो रही थी। विकेट के पीछे से धोनी बार-बार दोनों से कह रहे थे- 'थोड़ा और दूर...' कुलदीप को जब लगातार चौके-छक्के पड़े तो उन्होंने धोनी की तरफ देखा। इस किस्से के बारे में बात करते हुए कुलदीप ने बताया, 'माही भाई मेरे पास आए और कहा कवर्स हटाकर कवर्स डीप कर लो और प्वॉइंट ऊपर रख लो। मैंने कहा नहीं माही भाई ठीक है, तो वो गुस्से में बोले- मैं पागल हूं यहां पर 300 वनडे खेला हूं।' माही की डांट के बाद कुलदीप ने तीन विकेट झटके, जबकि चहल ने चार।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »