16 Apr 2024, 22:14:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

46 साल के हुए सौरव गांगुली, कुछ ऐसा रहा क्रिकेट करियर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2018 1:29PM | Updated Date: Jul 9 2018 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली आज 46 साल के हो गए है। 8 जुलाई को कोलकाता में जन्मे इस महान क्रिकेटर ने क्रिकेट के कई बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। गांगुली के पूरे करियर में एक मैच ऐसा भी जिसके बारे में चर्चा किए बिना उनकी महानता के किस्से गढ़ना बेईमानी होगी। इस मैच को आज तक न फैंस भूल पाए और न ही अंग्रेज।
 
13 जुलाई 2002 को सौरव गांगुली की अगुवाई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। इस मैच में जीत के बाद दादा ने अपनी टी-शर्ट उतारकर जश्न मनाया था। ये भारतीय क्रिकेट के इतिहास का वो पल था जहां भारत ने अंग्रेजों को उनकी स्लेजिंग करारा जवाब दिया था। 
 
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर ज्योफ्री बॉयकॉट ने उन्हें 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' का निकनेम दिया। सौरव गांगुली ने 113 टेस्‍ट में 7,212 रन और 311 वनडे में 11,363 रन बनाए हैं। दादा ने टेस्‍ट क्रिकेट में 16 और वनडे क्रिकेट में 22 शतक ठोके हैं। सौरव गांगुली ने अपने डेब्‍यू टेस्‍ट में 301 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौकों की मदद से 131 रन की पारी खेली थी. ऐसा 1996 में लॉर्ड्स में किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »