28 Mar 2024, 22:54:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

केएल राहुल की तूफानी पारी से टीम इंडिया ने जीता पहला टी-20 मैच, इंग्‍लैंड को 8 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2018 12:42PM | Updated Date: Jul 4 2018 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैनचेस्टर। मैनचैस्टर के ओल्ड ट्रैफफोर्ड मैदान में भारत और इंगलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 में भारत ने आठ विकेटों से जीत हासिल कर ली है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर इंग्‍लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। इंग्‍लैंड ने पहले खेलते हुए जेस बटलर के अर्धशतक की मदद से 20 ओवरों में 159 रन बनाए थे। 
 
जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत चाहे ही खराब रही लेकिन बाद केएल राहुल और रोहित शर्मा ने आतिशी पारियां खेलकर टीम इंडिया को बढिय़ा शुरुआत दे दी। धवन के पहली ओवर में चार रन पर आऊट होने के बाद क्रीज पर आए राहुल ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 123 रनों की साझेदारी निभाई। रोहित 32 के निजी स्कोर पर आऊट हुए। उनका कैच मोर्गन ने आदिल राशिद की गेंद पर पकड़ा। इसके बाद राहुल कप्तान विराट कोहली (20) के साथ टीम इंडिया को जीत की राह पर ले गए। केएल राहुल ने 101 रन बनाए।
 
इससे पहले पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित इंगलैंड को सलामी बल्लेबाजी जेसन राय और जोस बटलर ने शानदार शुरुआत दी थी। जेसन राय ने 20 गेंदों पर जहां पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाए तो वहीं, जोस बटलर आईपीएल से मिली फॉर्म को भारत के खिलाफ भुनाने में लगे रहे। उन्होंने 46 गेंदों में आठ चौकों पर दो छक्के की मदद से 69 रन बनाए। बटलर इस कद्र हावी थे कि एलेक्स हेल्स के साथ 45 रनों की पार्टनरशिप में उन्होंने अकेले 37 रन बनाए। इसके बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया।
 
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने जहां बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए एक ही ओवर में इयोन मोर्गन (7), जोनी बैयरस्टो (0) और जो रूट (0) का विकेट झटका लिया। इसके बाद मोईन अली भी छह रन बनाकर चलते बने। अंत में डेविड विली ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर इंगलैंड का स्कोर 150 पार लगाया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 24 रन देते हुए पांच विकेट झटके। तो वहीं उमेश यादव ने 21 रन देकर दो तो हार्दिक पांड्या ने 33 रन देकर एक विकेट झटका।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »