20 Apr 2024, 15:00:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित-धवन की धमाकेदार पारियों से जीता भारत, पहले टी-20 में आयरलैंड को 76 रनों से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2018 1:04PM | Updated Date: Jun 28 2018 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डबलिन। डबलिन में खेले गए भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 76 रनों से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह पहली सीरीज है, जिसका पहला मुकाबला बुधवार को खेला गया। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आयरलैंड को 208 रनों का लक्ष्य दिया। आयरलैंड इस लक्ष्य को हासिल करने में नाकामयाब रही और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 132 रन बनाए। 
 
टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक विकेट चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने झटके। कुलदीप ने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं यजुवेंद्र चहल ने चार ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिए और अपने साथी खिलाड़ी का बखूबी साथ दिया। इससे पहले टीम इंडिया की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम को तेज शुरूआत दिलाते हुए 11वें ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचाया।
 
भारत का पहला विकेट 160 के स्कोर पर गिरा। टीम इंडिया के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना ने 6 गेंदों में 10 रन बनाए और 186 के स्कोर पर अपना विकेट गवां बैठे। आयरलैंड की ओर से सर्वाधिक विकेट पीटर चेज ने लिए। चेज ने अपने 20वें ओवर में तीन भारतीय खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा, इनमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा शामिल थे।   
 
रोहित ने 61 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। वहीं, उनके साथी शिखर धवन भी पूरी फॉर्म में नजर आए। उन्होंने आयरलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। धवन ने सिर्फ 45 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की बदौलत 74 रन बनाए।
 
टी-20 में वापसी कर रहे सुरेश रैना हालांकि सफल नहीं रह पाए। उन्होंने छह गेंद में दो चौकों की मदद से सिर्फ 10 रन ही बना पाए। धोनी भी पांच गेंद में 11 रन बनाकर चेस की गेंद पर थॉम्सन को कैच थमा बैठे। कप्तान कोहली भी रन बनाने के चक्कर में दूसरी ही गेंद पर आऊट हो गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। आयरलैंड के गेंदबाज चेस तीन चार विकेट झटके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »