19 Apr 2024, 23:27:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने की क्रिकेट फैन सुधीर की मेहमान नवाजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2018 5:12PM | Updated Date: Jun 2 2018 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को हकीकत में अपना भगवान और क्रिकेट को अपना धर्म समझने वाले भारतीय टीम के सबसे बड़े प्रशंसक सुधीर कुमार गौतम चेन्नई सुपरंकिग्स को तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के घर उनके मेहमान बने। शरीर को तिरंगे में रंगवाकर भारतीय क्रिकेट टीम के देश और विदेश में भी होने वाले मैचों में मौजूद रहने वाले सुधीर सचिन के बड़े प्रशंसक माने जाते हैं लेकिन वह क्रिकेटर धोनी के भी बड़े प्रशंसक हैं।
 
धोनी भी सुधीर के खेल के प्रति जुनून को हमेशा सराहते रहे हैं और इसी के चलते खुद कैप्टन कूल ने अपने रांची स्थित घर पर परिवार संग सुधीर की लंच पर मेहमान नवाजी की। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में गत माह अपनी टीम चेन्नई को तीसरी बार चैंपियन का खिताब दिलवाने के बाद धोनी फिलहाल अपने गृह नगर रांची में हैं। सुधीर ने धोनी के घर पर उनके परिवार संग लंच किया और तस्वीरें सोशल साइट पर साझा की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »