25 Apr 2024, 21:42:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, विराट कोहली ने मैदान पर मचाया धमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 12:51PM | Updated Date: Jun 1 2018 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को हाल ही में संपन्न आईपीएल के दौरान फील्डिंग करते समय गले में चोट लगी थी। इसके चलते उनके इंग्लैंड दौरे की तैयारी पर भी गहरा असर पड़ा। विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए जून में काउंटी क्रिकेट क्लब सरे से करार किया था, लेकिन चोट के चलते उन्हें इससे किनारा करना पड़ा।  
 
खबरें तो यह भी आई कि चोट के चलते कोहली का इंग्लैंड दौरे पर खेलना मुश्किल है। यह टीम इंडिया और उसके फैंस के लिए झटकेदार खबर थी। हालांकि, अब टीम इंडिया के लिए खुशखबरी आई है।
 
कप्तान विराट कोहली ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स पर बुधवार को नेट्स पर बल्लेबाजी का हल्का अभ्यास किया। कोहली ने टीम इंडिया के सहायक कोच संजय बांगर के लिए दोपहर में इंडोर अभ्यास किया। कप्तान ने कुछ घंटे अभ्यास किया और गेंद पर अच्छा टाइमिंग बनाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »