29 Mar 2024, 04:11:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आईपीएल के सबसे महंगे कोच हैं डेनियल विटोरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2018 12:10PM | Updated Date: May 31 2018 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल आॅक्शन के दौरान हमें खिलाड़ियों की सैलरी का तो पता लग जाता है लेकिन कोचिंग स्टाफ को कितना वेतन मिलता है यह पता नहीं लगता। हम आपको बताते हैं कि आशीष नेहरा, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण व आईपीएल की विभिन्न फ्रेंचाइजियों के कोचों ने इस सीजन कितना पैसा कमाया। इस मामले में आरसीबी के हेड कोच डेनियल विटोरी आईपीएल के सबसे महंगे कोच हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नेहरा को आईपीएल सेट-अप में 4 करोड़ रुपए का सालाना पैकेज मिलता है। 
 
नेहरा आरसीबी के बॉलिंग कोच हैं और आईपीएल के सबसे महंगे कोच भी। इतना ही नहीं आपको ये जानकर हैरानी होगी कि नेहरा का पैकेज टीम इंडिया के सपोर्टिंग कोचिंग स्टाफ से ज्यादा है। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री की सैलरी 7 करोड़ रुपए सालाना है, जबकि सपोर्ट स्टाफ को 2-2 करोड़ रुपए सालाना दिए जाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »