29 Mar 2024, 19:35:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पिच फिक्सिंग: श्रीलंका ने एक खिलाड़ी और एक ग्राउंड्समैन को किया सस्पेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2018 1:43PM | Updated Date: May 29 2018 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। निजी न्यूज चैनल अल जजीरा के स्टिंग आॅपरेशन में पिच फिक्सिंग का खुलासा होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने एक खिलाड़ी और एक ग्राउंड्समैन को सस्पेंड कर दिया है। स्टिंग आॅपरेशन में ये दोनों इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले टेस्ट से पहले पैसों के एवज में पिच बदलने के लिए तैयार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।
 
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि, स्टिंग आॅपरेशन में पिच फिक्सिंग की बात करने वाले गॉल स्टेडियम के पिच क्यूरेटर के अलावा एक खिलाड़ी को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा क्रिकेट बोर्ड ने स्थानीय पुलिस में इसके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कराया है। शनिवार को ही इस मामले में आईसीसी ने कहा था कि, स्टिंग आॅपरेशन में जिन दो श्रीलंकाई खिलाड़ी और एक भारतीय का नाम सामने आया है। इसके लिए संबंधित चैनल से वीडियो मांगे गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »