16 Apr 2024, 14:41:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

5वीं बार एक सीजन में 500 रन बना सकते हैं विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2018 12:00PM | Updated Date: May 15 2018 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। होल्कर स्टेडियम में आईपीएल-11 के 48वें मैच में आज किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने इस सीजन में अब तक 11 मैच में 466 रन बनाए हैं। पंजाब के खिलाफ अगर वे 34 रन बना लेते हैं तो इस सीजन में 500 रन पूरे कर लेंगे। इससे पहले कोहली 4 बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनके अलावा केवल डेविड वॉर्नर ने ऐसा किया है।
 
कोहली को कभी आउट नहीं कर पाए अश्विन
- पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली के खिलाफ 15 मैच खेले हैं। लेकिन, कभी भी अश्विन उन्हें आउट नहीं कर पाए। इस दौरान विराट ने अश्विन की 100 गेंद पर 132 रन बनाए हैं।
- उमेश यादव ने पंजाब के खिलाफ 15 मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने 23 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने छह बार 3 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। उन्होंने युवराज सिंह को 4 बार आउट किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »