20 Apr 2024, 12:41:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के अगले धोनी होंगे रिषभ पंत!, बेंगलुरू के खिलाफ दिखा जलवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2018 12:02PM | Updated Date: May 14 2018 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम प्लेआॅफ की होड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम के 20 वर्षीय युवा बल्लेबाज रिषभ पंत का मैदान पर तूफानी अंदाज लगातार जारी है। पंत जिस तरह से बेखौफ होकर बल्लेबाजी करते हैं उससे विरोधी गेंदबाजों की सांसे अटकी रहती है। पंत ने आईपीएल के 45वें मैच में अपने घरेलू मैदान पर बेंगलुरू के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाया। पंत के बल्लेबाजी करने का अंदाज तो धोनी जैसा नहीं है लेकिन वो उनकी जगह बेखौफ होकर खेलते हैं। पंत का यह अंदाज देखकर यह तो साफ जाहिर हो गया है कि भारतीय टीम का अगला धोनी तैयार हो रहा है और वो उनकी जगह ले सकता है। 
 
रिषभ पंत ने बेंगलुरू के खिलाफ 45वें मैच में अपने बल्ले की बाजीगरी दिखाते हुए 34 गेंदों पर 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 179.41 का रहा। रिषभ पंत ने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। 
 
रिषभ पंत अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर आइपीएल के इस सीजन में रन बनाने के मामले में लगातार सबसे ऊपर बने हुए हैं। उन्होंने अब तक खेले 12 मैचों में 52.90 की औसत 582 रन बनाए हैं। इस आईपीएल में नाबाद 128 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है और उनका स्ट्राइक रेट 179.62 का है। पंत ने अपने 582 रन 324 गेंदों का सामना करके बनाया है। इस आईपीएल में पंत ने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। वो एक बार अब तक शून्य पर भी आउट हो चुके हैं। दिल्ली में ही केकेआर के खिलाफ पंत शून्य पर पैवेलियन लौटे थे। फिलहाल आइपीएल में रन बनाने के मामले में पंत के ठीक पीछे लोकेश राहुल हैं जिनके नाम पर 537 रन है। 
 
रिषभ पंत किस तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं इसका पता इससे लगता है कि उन्होंने इस आईपीएल में खेले 12 मैचों में 61 चौके और 31 छक्के लगाए हैं। चौके लगाने के मामले में फिलहाल उनसे ठीक पीछे पंजाब के ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल हैं जिनके नाम पर 55 चौके हैं वहीं छक्के लगाने के मामले में पंत से ठीक पीछे चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं जिनके नाम पर अब तक कुल 28 छक्के हैं। छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और लोकेश राहुल हैं जिनके नाम पर 26 छक्के हैं। 
 
रिषभ पंत तूफानी बल्लेबाज तो हैं ही साथ ही वो अच्छे विकेटकीपर भी हैं जो उनके हक में जाता है। धोनी के बाद भारतीय टीम को ऐसे विकेटकीपर की तलाश जरूर होगी जो विकेटकीपर होने के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाज हो और फिलहाल उनके विकल्प के तौर पर पंत का चेहरा सबसे पहले नजर आता है। फिलहाल पंत 20 साल के हैं और वो तैयार हो रहे हैं। जिस तरह का उनका प्रदर्शन है उससे तो यही लगता है कि आने वाले समय में धौनी की जगह भरने के लिए वो सबसे बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। वैसे भी ये बात पहले भी सामने आ चुकी है कि पंत ही धोनी का सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »