18 Apr 2024, 16:43:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : मुंबई की बड़ी जीत, कोलकाता को 102 रनों से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 11:33AM | Updated Date: May 10 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 102 रनों से हरा दिया है। जीत के लिए मिले 211 रनों के जवाब में केकेआर की पूरी टीम 18.1ओवर में 108 रनों पर आॅल आउट हो गई। कोलकाता की ओर से क्रिस लिन और नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए। वहीं मुंबई की ओर से क्रुणाल पंड्या और हार्दिक पंड्या ने दो-दो विकेट लिए।
 
केकेआर की शुरूआत अच्छी नहीं रही और दूसरी ही गेंद पर मेकलेनगन ने सुनील नरेन को क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट करवाया। हालांकि नरेन ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया था लेकिन वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए। केकेआर को दूसरा झटका क्रिस लिन के रूप में लगा वह 21 रन बनाकर रन आउट हो गए।
 
उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया। केकेआर को अपने अनुभवी बल्लेबाज उथप्पा से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह भी ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल पाए। मार्कडेंय की फुल पिच गेंद पर उन्होंने स्लॉग स्वीप करने की कोशिश की लेकिन वह सूर्यकुमार यादव को लांघ नहीं पाए। उन्होंने 15 रन बनाए। आंद्रे रसल 2 रन बनाकर हार्दिक पंड्या की गेंद पर मयंक माकंर्डेय के हाथों कैच आउट हुए।
 
उम्मीदें अब नीतीश राणा और कप्तान दिनेश कार्तिक पर टिकीं थीं लेकिन ये दोनों भी केकेआर की नैया पार नहीं लगा पाए। पहले दिनेश कार्तिक 5 रन बनाकर रन आउट हुए। तीसरे अंपायर ने कई बार रीप्ले देखने के बाद आउट करार दिया। अगली ही गेंद पर राणा भी 21 रन बनाकर हार्दिक पंड्या की गेंद पर बेन कटिंग्स को कैच थमा बैठे।
 
कोलकाता ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला 
इंडियन प्रीमियर लीग के 41वें मुकाबले में कोलकाता ने ईडन गार्डन्स पर टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। मुंबई इंडियंस ने इशान किशन की ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट पर 210 रन बनाए। किशन ने महज 21 गेंदों पर 62 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। मुंबई की ओर से एविन लुईस और सूर्यकुमार यादव ने पहले विकेट के लिए 46 रनों की भागीदारी की। लुईस आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे।
 
वह दुर्भाग्यशाली रहे कि गेंद पैड से टकराने के बाद उनके बल्ले से लगकर शॉर्ट थर्डमैन पर खड़े क्रिस लिन के हाथों में चली गई। बाएं हाथ के बल्लेबाज लुईस ने 13 गेंदों पर 18 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। उन्होंने 36 रन बनाए। उन्होंने पीयूष चावला की शॉर्ट बॉल को पुल करने की कोशिश की लेकिन वह गेंद को टाइम नहीं कर पाए। मिडविकेट पर खड़े रिंकू सिंह ने उनका आसान सा कैच लपक लिया। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 36 रन बनाए। बेन कटिंग्स 8 गेंदों 24 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता की ओर से पीयूष चावला ने तीन विकेट लिए।
 
किशन की ताबड़तोड़ पारी 
रोहित को युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन का भरपूर साथ मिला। किशन तो काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने महज 17 गेंदो पर हाफ सेंचुरी पूरी की। यह आईपीएल के इस सीजन की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है। उन्होंने कुलदीप यादव के एक ही ओवर में चार छक्के लगाए। किशन पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 21 गेंदों पर 62 रन बनाकर सुनील नरेन का शिकार बने। किशन जब बल्लेबाजी करने आए उस समय मुंबई का स्कोर 9 ओवर में दो विकेट पर 62 रन था।
 
जब वह आउट हुए तो मुंबई मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। 14.4 ओवर में मुंबई का स्कोर 144 रन था। किशन और शर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई जिसमें रोहित ने 13 गेंदों पर 18 रन बनाए थे।  रोहित जब 10 रनों के निजी स्कोर पर थे तब रसेल की गेंद पर पॉइंट पर नीतीश राणा ने उनका कैच टपका दिया। रोहित ने इस जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया। आईपीएल के इस सीजन में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का रेकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब लोकेश राहुल के नाम है जिन्होंने महज 14 गेंदों पर हाफ सेंचुरी बनायी थी। वहीं नरेन ने 17 गेंदों पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पचासा जड़ा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »