19 Apr 2024, 05:14:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

सूर्यकुमार यादव की पत्‍नी ने खोला राज - बताया इसलिए IPL में आग उगल रहा उनका बल्‍ला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2018 12:20PM | Updated Date: May 9 2018 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने उनके शानदार फॉर्म का राज खोला है। उन्होंने बताया कि क्यों उनके पति का बल्ला आईपीएल 11 में आग उगल रहा है। आईपीएल 11 में मुंबई इंडियन्स का एक बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है और उसके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव आईपीएल में पहली बार मुंबई के लिए खेल रहे हैं। इसके पहले वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते थे। मौजूदा सीजन के 10 मैच की 10 पारियों में 39.90 के औसत और 132.11 के स्ट्राइक रेट से 399 रन बनाए हैं। 
 
जड़ चुके हैं चार अर्धशतक 
इस दौरान वो चार अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। जबकि इससे पहले पांच सीजन में वो 1 अर्धशतक बना सके थे। अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 'अनकैप्ट प्लेयर' भी बन गए हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने उनके शानदार फॉर्म का राज खोला है। उनकी पत्नी दिव्या शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उनका मीठे के लिए पागलपन शानदार बल्लेबाजी का कारण है। उन्होंने कहा, सूर्य बल्लेबाजी करने जाने से पहले हॉट चॉकलेट और वनीला आईसक्रीम के साथ चॉकलेट ब्राउनी खाते हैं।
 
सूर्यकुमार की बल्लेबाजी पर टीम की दारोमदार
सूर्यकुमार की बल्लेबाजी पर मुंबई का प्रदर्शन निर्भर करता है। यदि वो ऐसा ही शानदार प्रदर्शन करते रहे तो शुरूआती दौर में हार का सामना करने वाली मुंबई के लिए प्लेआॅफ में पहुंचना आसान हो जाएगा। आईपीएल 11 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में यादव खबर लिखे जाने तक अंबाती रायडू (423) और केन विलियमसन (410) के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »