24 Apr 2024, 20:09:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

माही का दीवाना... बाउंड्री कूदकर धोनी के पैर छूने पहुंचा फैन, मिला आशीर्वाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2018 5:22PM | Updated Date: May 4 2018 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल-11 में गुरूवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। मैच भले ही चेन्नई सुपर किंग्स हार गई हो लेकिन स्टेडियम में लगातार धोनी-धोनी के नारे लगे। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स शानदार परफॉर्म कर रही है दूसरी तरफ वो शानदार बल्लेबाजी भी कर रहे हैं। हर मैच उनके छक्के चौके देखने को मिल रहे हैं। 
 
मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। धोनी बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे थे। कोच माइकल हसी उनको लैपटॉप पर कुछ दिखा रहे थे। धोनी कुछ देखने में बिजी थे उसी वक्त स्टेडियम की बाउंड्री पार करते हुए उनका एक फैन आ गया। उसने धोनी का आशीर्वाद लिया और धोनी ने भी अपने फैन का सम्मान करते हुए उसे आशीर्वाद दिया और उनको जाने के लिए कहा। इससे पहले भी जब धोनी बल्‍लेबाजी के लिए स्‍टेडियम में पहुंचे तो वहां भी एक फैन ने उनसे पैर छुए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »