26 Apr 2024, 05:25:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

आॅस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी बोला - सचिन की तरह बैटिंग करते हैं पृथ्वी शॉ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2018 11:15AM | Updated Date: May 4 2018 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आॅस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ की प्रशंसा की है। स्टार स्पोर्ट्स के 'सिलेक्ट डगआउट' शो में विशेषज्ञ के तौर पर शामिल हुए वॉ ने कहा कि पृथ्वी की तकनीक महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तरह है।
 
पृथ्वी की बल्लेबाजी तकनीक की तुलना सचिन से करते हुए वॉ ने कहा, 'आपकी नजर में सबसे पहले जो चीज आएगी, वह है उनकी तकनीक। यह सचिन से काफी मिलती-जुलती है। उनकी पकड़ और उनका तरीका। वह क्रीज पर काफी शांत रहते हैं और विकेट के आस-पास ही अपने सारे शॉट खेलते हैं।
 
वॉ ने कहा, ‘किसी भी गेंदबाज की गेंद पर शॉट खेलने के लिए उनका आधार काफी अच्छा है। उनकी खेलने की तकनीक सचिन से बहुत मिलती है। वह काफी देर से गेंद को मारता है और किसी भी गेंदबाज के सामने कोई भी शॉट काफी सहज होकर खेलता है। वह बहुत कुछ तेंडुलकर की तरह है। पृथ्वी ने आईपीएल में इस साल 23 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच से डेब्यू किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »