25 Apr 2024, 06:06:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2018 11:29AM | Updated Date: May 2 2018 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हराकर आईपीएल में अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। मंगलवार को खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 168 रनों के लक्ष्य के जवाब में मुंबई की टीम 7 विकेट पर 153 रन ही बना पायी। इस जीत के साथ ही बैंगलोर की टीम 6 अंकों के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है।
 
उमेश यादव ने इसके बाद एक के बाद एक दो विकेट लेकर मुंबई को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने पहले सूर्यकुमार यादव को पगबाधा किया और उसके बाद अगली ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा को विकेट के पीछे कैच कराया। दोनों ही विकेटों पर तीसरे अंपायर को शामिल होना पड़ा।
 
आॅनफील्ड अंपायर ने यादव को आउट दिया था जिस पर उन्होंने तीसरे अंपायर का सहारा लेने का फैसला किया लेकिन नतीजा 'अंपायर्स कॉल' के साथ गया। रोहित को अंपायर ने आउट नहीं दिया था लेकिन विकेटकीपर डिकॉक इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि गेंद बल्ले से लगकर गई है। रिप्ले में एल्ट्राएज में यह साफ हो गया कि रिव्यू लेने का बैंगलोर का फैसला सही था। इससे पहले, तेज गेंदबाजी और स्पिन मिश्रित आक्रमण के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत एमआई ने यहां आरसीबी को 7 विकेट पर 167 रन के स्कोर पर रोक दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »