26 Apr 2024, 05:02:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

देसी रंग में रंगे क्रिस गेल, शेयर की ये फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2018 12:55PM | Updated Date: Apr 27 2018 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस समय किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से आईपीएल में धमाल मचा रहे क्रिस गेल ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से बल्कि, अपने स्टाइल, लुक और तरह-तरह के मनोरंजक कामों से जाने जाते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर गेल ट्रेंड में चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें गेल देसी लुक में दिखाई दे रहे हैं। 
 
जिस तस्वीर की हम बात कर रहे हैं उसमें गेल ने केसरी रंग का कुर्ता पजामा पहना हुआ है। गेल ने जैसे ही इस तस्वीर को शेयर की वैसे ही लोगों ने धड़ाधड़ रिएक्शन देने शुरू कर दिए। उनके इस देसी लुक ने उनके भारतीय फैंस को खुश कर दिया है। 
 
कई फैंस ने उन्हें भारतीय कपड़ों में बेहद खूबसूरत करार दिया है तो कुछ उन्हें भारत में ही घर बनाने की सलाह दे रहे हैं। जबकि बहुत सारे लोगों ने गेल के केसरिया रंग के मिलते कुर्ते को देख उनको बीजेपी में जाने के इरादे पर भी सवाल कर लिया, जबकि कई फैंस ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें' यूनिवर्सल बॉस' करार दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »