29 Mar 2024, 14:57:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी और अंबाती रायडू की तूफानी पारी से जीता चेन्‍नई, RCB को 5 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 12:01PM | Updated Date: Apr 26 2018 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। आईपीएल-11 का एक और मुकाबला रोमांचक रहा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम 205 रन बनाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई। कप्तान धोनी ने अपने अंदाज में जीत का छक्का लगाते हुए बता दिया कि वह अब भी वह दुनिया के बेस्ट फिनिशर हैं। आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 30 रनों की जरूरत थी, जिसे ब्रावो (14 नाबाद) और धोनी (70 नाबाद) ने आसानी से बना लिया। अंबाती रायडू ने भी तूफानी पारी खेलते हुए 53 गेंदों में 3 चौके और 8 छक्कों की मदद से 82 रनों की पारी खेली। आरसीबी के कप्तान विराट आज फिर अच्छी शुरूआत के बाद बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए।
 
जब विराट की कप्तानी वाली टीम ने 8 विकेट पर 206 रन बनाए तो लग रहा था कि चेन्नई को हराने में सफल रहेगी, लेकिन रायडू और धोनी ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 5वें विकेट के लिए 101 रन जोड़कर बैंगलोर को 5 विकेट की हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया। चेन्नई की टीम ने दो गेंद शेष रहते ही 5 विकेट पर 207 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही 10 पॉइंट लेकर रन रेट के आधार पर पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई।
 
रायडू की विस्फोटक बैटिंग
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरूआत खराब रही। उसे पहला झटका 8 रनों के टीम स्कोर पर शेन वॉटसन के रूप में लगा। वह 7 रन बनाकर पवन नेगी की बॉल पर मोहम्मद सिराज के हाथों लपके गए। लेकिन, विकेट गिरने का दबाव अधिक देर तक नहीं दिखा। दूसरे छोर पर अंबाती रायडू ने तीसरे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर को लगातार दो छक्के लगाकर हाथ खोल दिए। 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर लगे रायडू के चौका से चेन्नई की 50 रन पूरे हुए। 
 
रैना, बिलिंग्स और जडेजा सस्ते में आउट
हालांकि, अगला ओवर करने आए उमेश यादव ने पहली ही गेंद पर सुरेश रैना (11) को मंदीप सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया। रैना और रायडू के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई। सैम बिलिंग्स (9) और रविंद्र जडेजा (3) को युजवेंद्र चहल ने सस्ते में चलता किया। इसके बाद धोनी और अंबाती रायडू ने आक्रमण की बागडोर संभाली। 11.5 ओवर में धोनी के छक्के से चेन्नई के 100 रन पूरे हुए। इस दौरान रायडू ने छक्का लगाकर 40 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की।
 
आखिरी के 5 ओवरों में चाहिए थे 71 रन
आखिरी के 5 ओवरों में सीएसके को जीत के लिए 71 रन चाहिए थे। 16वें ओवर में रायडू को उस वक्त जीवनदान मिला जब कोरी एंडरसन की बॉल पर उमेश यादव ने उनका एक आसान कैच छोड़ दिया। धोनी ने रायडू की ही तरह छक्का लगाकर 29 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। सीएसके तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी कि 18वें ओवर में रायडू (82 रन) रन आउट हो गए। उनके और धोनी के बीच 5वें विकेट के लिए 101 रनों की सोझदारी हुई। अब आखिरी के दो ओवरों में जीत के लिए चेन्नई को 30 रनों की जरूरत थी। 
 
आखिरी ओवर का रोमांच
19वां ओवर सिराज ने किया, जिसमें 14 रन बने। अब अंतिम ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे और कोरी एंडरसन के सामने ब्रावो थे। पहली गेंद बल्ले का ऐज लेकर थर्डमैन सीमारेखा के बाहर 4 रनों के लिए गई तो दूसरी गेंद पर डीजे ने छक्का लगा दिया। तीसरी गेंद पर एक रन लिया। अब धोनी स्ट्राइक पर आ गए। उन्होंने चौथी गेंद को छक्का लगाकर अपने अंदाज में टीम को जीत दिला दी। 
 
आखिरी के 5 ओवरों में चाहिए थे 71 रन
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एबी डि विलियर्स (68) और क्विंटन डि कॉक (53) की तूफानी हाफ सेंचुरी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स को 206 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को ओपनर विराट कोहली और क्विंटन डि कॉक ने जबरदस्त शुरूआत दी, लेकिन 5वें ओवर में कप्तान कोहली (18) आउट हो गए। वह शार्दुल ठाकुर को बड़ी हिट लगाने के चक्कर में रविंद्र जडेजा के हाथों लपके गए। उनके और डि कॉक के बीच 35 रनों की साझेदारी हुई। विराट के आउट होने के बाद लगा सीएसके को थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। नए बल्लेबाज एबी डि विलियर्स ने आते ही रफ्तार पकड़ ली और हरभजन सिंह को एक ही ओवर में 2 छक्के और 1 झन्नाटेदार चौका जड़ डाला। इस ओवर में कुल 17 रन बने। डि विलियर्स के बाद क्विंटन डि कॉक ने भी जमकर हाथ दिखाए। 
 
इन दोनों की विस्फोटक बैटिंग की बदौलत ही आरसीबी के 50 रन 5.5 बॉल में पूरे हुए तो 100 रन 10.4 ओवर में। क्विंटन ने अपनी फिफ्टी 
 35 गेंदों पर पूरी की। दूसरे छोर पर तूफानी बैटिंग कर रहे डि विलियर्स ने इस आकंड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 23 गेंदें खेलीं। इस जोड़ी को ड्वेन ब्रावो ने तोड़ा। क्विंटन डि कॉक ने 14वां ओवर करने आए ड्वेन ब्रावो को क्रॉस बल्ले से खेल बैठे, जिसे डीजे ने कैच कर लिया। इस तरह डि कॉक 37 गेंदों में 1 चौका और 4 छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। उनके और डि विलियर्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी हुई। कुछ ही देर बाद 15वें ओवर में इमरान ताहिर ने सेंचुरी की ओर बढ़ रहे डि विलियर्स (68) की पारी का अंत कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »