29 Mar 2024, 18:02:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने अपने 280वें मैच में बनाया सर्वश्रेष्ठ टी-20 स्कोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 3:10PM | Updated Date: Apr 16 2018 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह आंकड़ा बड़ा हैरानी वाला हो सकता है कि उन्होंने ट्वंटी-20 में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर अपने 280 वें मैच में जाकर बनाया। धोनी ने कल मोहाली में किग्‍स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल 11 के मुकाबले में 44 गेंदों में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की पारी खेली जो आईपीएल में ही नहीं बल्कि ट्वंटी-20 मैचों में भी उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
 
ट्वंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में धोनी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रन है। पूर्व भारतीय कप्तान ने हालांकि अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम चेन्नई सुपर किग्‍स को चार रन की हार से नहीं बचा सके। धोनी ने 280 ट्वंटी 20 मैचों में 37.16 के औसत और 135.15 के स्ट्राइक रेट से 5686 रन बनाए हैं जिसमें 22 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इन मैचों में 397 चौके और 242 छक्के लगाए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »