23 Apr 2024, 17:56:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने खोला राज- बताया ये कारें हैं बहुत पसंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 5:20PM | Updated Date: Apr 13 2018 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। टीम इंडिया के कप्‍तान और इस समय आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने एक कार्यक्रम में अपनी कारों की पसंद के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें लग्जरी कारें बहुत पसंद हैं, फिर चाहे यह एसयूवी हो या फिर सेडान।  विराट कोहली ने ‘ऑडी आरएस 5 कूप’ का अनावरण करने के बाद कहा - मैं लग्जरी कारों का मुरीद हूं, सेडान और एसयूवी दोनों। आमतौर पर मैं रोजमर्रा की यात्रा के लिए एसयूवी में बैठना पसंद करता हूं लेकिन अन्य मौकों पर मैं सेडान का इस्तेमाल करता हूं। मुझे लग्जरी कारें काफी पसंद हैं। उन्होंने ऑडी से जुड़ाव के बारे में कहा- यह काफी अच्छा रहा है। मैं सारी नई कारों को लॉन्‍च कर रहा हूं, इससे ज्यादा की ख्वाहिश नहीं कर सकता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »