23 Apr 2024, 22:22:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के साथ हुआ करोडों रूपए का धोखा, पहुंचे कोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 4:50PM | Updated Date: Apr 13 2018 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने घाटे में चल रही रियल एस्टेट के कारोबारी ग्रुप आम्रपाली से 150 करोड़ रुपए की मांग की है। धोनी ने आरोप लगाया है कि ब्रांड एंबेसडर बनाने के बाद कंपनी ने उनका पेमेंट नहीं किया है। धोनी के अनुसार कंपनी के ऊपर उनका 150 करोड़ रुपए बकाया है, जिसे वसूलने के लिए अब उन्होंने हाई कोर्ट का सहारा लिया है। 
 
बता दें कि आम्रपाली पिछले कुछ सालों से से वित्तीय संकट का सामना कर रही है और यह अपने कई हाउसिंग प्रॉजेक्ट्स पूरे नहीं कर सकी है। घाटे के चलते आम्रपाली ग्रुप की आर्थिक हालत अभी पतली है और कंपनी कई शहरों में अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पूरे नहीं कर पा रही है। 
 
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, धोनी के अलावा कई क्रिकेटर्स के एंडोर्समेंट संभालने वाली फर्म रिति स्पोर्ट्स ने आम्रपाली के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में बकाया रकम की वसूली से जुड़ा मामला दर्ज कराया है1 रिति स्पोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण पांडे का कहना है कि "कंपनी ने ब्रैंडिंग और मार्केटिंग एक्टिविटीज के लिए पैसा नहीं दिया। पांडे के मुताबिक, रिति स्पोर्ट्स का आम्रपाली पर लगभग 200 करोड़ रुपए बकाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »