24 Apr 2024, 18:22:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हराया, काफी रोमांचक रहा ये मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 12:33PM | Updated Date: Apr 13 2018 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्रिकेट अनिश्चितताओं का गेम है, गुरुवार को IPL के 7वें मैच में एक बार फिर यह साबित हो गया। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए इस रोमांचक मैच का फैसला आखिरी बॉल पर हुआ और अंत में जीत सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रही। जब तक मैच की आखिरी बॉल नहीं हुई, तब तक धुकधुकी बढ़ी रही और क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहा।
 
इस मैच में मुंबई की टीम ने हैदराबाद को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य दिया था। अच्छी शुरुआत के बाद हैदराबाद की पारी लड़खड़ाने लगी और अंत तक आते-आते उसके 9 विकेट गिर गए। सनराइजर्स अब भी जीत से 11 रन दूर था। यहां से दीपक हुडा (32*) ने बिली स्टैनलेक के साथ रोमांचक पलों में जीत का सफर तय किया।
 
इससे पहले 148 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को ऋद्धिमान साहा और शिखर धवन की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। यहां पर ऋद्धिमान साहा को युवा स्पिन बोलर मयंक मार्कंडे ने अपना शिकार बनाया, तो कप्तान केन विलियमसन शिखर का साथ निभाने आए।
 
विलियमसन (6) भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और उन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने अपना शिकार बना लिया। इसके बावजूद सनराइजर्स के लिए चिंता की बात नहीं थी क्योंकि एक छोर पर खड़े शिखर धवन तेजी से रन बना रहे थे और यहां से सनराइजर्स के लिए लक्ष्य बहुत दूर नहीं लग रहा था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »