16 Apr 2024, 23:41:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टीव स्मिथ और डेविड वाॅर्नर को लगा एक और बड़ा झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 3:17PM | Updated Date: Apr 11 2018 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया के नए केंद्रीय अनुबंध में निलंबित पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वाॅर्नर के नाम नहीं हैं। क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर 2018-19 सत्र के लिए 20 खिलाड़ियों को अनुबंध दिए हैं। इनमें पांच नए खिलाड़ी शामिल है। तेज गेंदबाज जे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन और एंड्रयू टाए के अलावा हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस और विकेटकीपर एलेक्स कारे अनुबंध पाने में सफल रहे हैं।
 
नए टेस्ट कप्तान टिम पेन और बल्लेबाज शान मार्श की भी वापसी हुई है जबकि तेज गेंदबाज जैकसन बर्ड, स्पिनर एडम जाम्पा , हरफनमौला हिल्टन कार्टराइट और विकेटकीपर मैथ्यू वेड के नाम नदारद हैं। स्मिथ और वार्नर एक साल के लिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से निलंबित हैं जबकि कैमरन बेनक्रोफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »