26 Apr 2024, 04:47:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अच्छे क्रिकेटर तैयार करने के लिए राजस्थान में खोले जाएंगे छह केन्द्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 3:19PM | Updated Date: Apr 10 2018 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में क्रिकेट प्रतिभाओं के विकास के लिए छह एल के एम (ललित कुमार मोदी) सेन्टर आॅफ एक्सीलेंट खोले जाएंगे। अलवर क्रिकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष रूचिर मोदी ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि यह सेन्टर नागौर, अलवर,धौलपुर, गंगानगर, सवाईमाधोपुर एवं प्रतापगढ में खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन केन्द्रों के जरिये छात्रों को शिक्षा में मदद देने के साथ क्रिकेट का स्तरीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 7 से 10 वर्ष और 11 से 16 वर्ष की आयु वर्ग के इन छात्रों की प्रतिभाओं को संवारने का काम किया जाएगा जो क्रिकेट के क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं।
 
इन केन्द्रों के संसाधन जुटाने की योजना के बारे में मोदी बताया कि स्पोर्ट्स रूम, लाईर्ब्रेरी, कोच आदि के लिए राज्य सरकार के साथ निजी स्कूलों व  कॉलेजों के साथ समझौते किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को तकनीक आधारित क्षमता प्रदान की जायेगी तथा यह सुविधाएं मुफ्त मिलेगी।
 
मोदी ने राजस्थान में क्रेकेट के क्षेत्र में दिए अपने पिता के योगदान की चर्चा करते हुये कहा कि राज्य में क्रिकेट की आज जो स्थिति है वह उनके पिता के कारण ही है, जहां आलिशान भवन बनने के साथ , अच्छा क्रिकेट मैदान एवं उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »