18 Apr 2024, 16:31:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : चेन्नई को बड़ा झटका - टीम से बाहर हुए केदार जाधव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 2:43PM | Updated Date: Apr 10 2018 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स के आॅलराउंडर केदार जाधव मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पहले मैच में चोटिल होने के कारण इस सत्र में आईपीएल के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच माइकल हसी ने कहा कि जाधव की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है। हसी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कहा, दुर्भाग्य से केदार जाधव इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं।
 
उनकी हैमस्ट्रिंग के स्कैन की रिपोर्ट सही नहीं आयी है। मुझे लगता है कि यह ग्रेड दो की चोट है। वह कुछ समय तक खेल से बाहर रहेगा। हमने अभी तक उनकी जगह पर किसी अन्य का चयन नहीं किया है। हम प्रक्रिया के हिसाब से चलेंगे। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए बड़ा नुकसान है। वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है। मध्यक्रम में वह हमारा प्रमुख खिलाड़ी था। जाधव आखिरी ओवर में खेलने के लिये उतरे और उन्होंने चेन्नई को मैच जिताने में अहम भूमिका निभायी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »