20 Apr 2024, 13:49:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : मुंबई इंडियन्स को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ ये खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 2:26PM | Updated Date: Apr 10 2018 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में हार झेल चुकी मुंबई इंडियन्स को अगले मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियन्स टीम के सबसे अहम गेंदबाज माने जा रहे हैं पेट कमिंस कमर की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पेट कमिंस मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया था। 
 
पेट कमिंस पिछले साल दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने अब तक टी-20 क्रिकेट में कुल 18 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5.39 के शानदार इकोनॉमी रेट से 23 विकेट हासिल किए हैं। कमिंस की कमी मुंबई की टीम को आने वाले मुकाबलों में परेशानी में डाल सकती है। कमिंस पीठ दर्द की वजह से चेन्नई के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि, मुंबई इंडियन्स उम्मीद कर रही थी कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर अगले मैच में वापसी करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »