28 Mar 2024, 19:29:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बेटे अबराम को भारत के लिए हॉकी खेलते देखना चाहते हैं शाहरुख खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 10:53AM | Updated Date: Apr 10 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि वो चाहते हैं कि उनका छोटा बेटा अबराम एक हॉकी खिलाड़ी बने और इस खेल में देश का प्रतिनिधित्व करे। शाहरुख ने वर्ष 2007 में ‘चक दे इंडिया’ नाम की फिल्म में काम किया था और इससे जाहिर हो गया था कि वो इस खेल को कितना प्यार करते हैं। इस फिल्म में उन्होंने महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच कबीर खान की भूमिका निभाई थी। कबीर के कोच रहते भारतीय महिला टीम ने विश्व कप का खिताब जीता था और इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था साथ ही यह फिल्म युवाओं को प्रेरित करने वाली फिल्म थी। 
 
शाहरुख अपनी टीम को चीयर करने के लिए कोलकाता में अबराम और बेटी सुहाना के साथ थे और उन्होंने अबराम के बारे में कहा कि वो अभी क्रिकेट नहीं खेलता है, लेकिन वो अभी थोड़ा-बहुत फुटबॉल खेल रहा है। मैं चाहता हूं कि वो भारत के लिए हॉकी खेले। शाहरुख की टीम केकेआर ने दिनेश कार्तिक की कप्तानी में बैंगलोर को 4 विकेट से हराया था। इस दौरान शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के साथ मैदान पर अपनी टीम को चीयर करते नजर आए थे।
 
बैंगलोर ने इस मैच में 176 रन बनाए थे और सुनील नरेन की तूफानी पारी के दम पर कोलकाता ने ये मैच जीता था। शाहरुख ने अपनी टीम के फैंस से गुजारिश की कि वे कोलकाता को पूरी तरह से सपोर्ट करें। उन्होंने कहा कि यह वक्त है टीम के कप्तान कार्तिक का पूरा साथ देने का। मुझे उम्मीद है कि टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सभी स्वस्थ और खुश रहें। मुझे लगता है कि कोलकाता के फैंस भी ऐसा ही चाहते होेंगे। 
 
शाहरुख ने कहा कि कार्तिक बेहद सधे हुए इंसान हैं। मैं टीम के पुराने कप्तान गंभीर के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। दिनेश कप्तान बनाए जाने पर काफी खुश थे। हमें लगता है कि अब हमारे लिए सबकुछ नया है। शाहरुख ने अंडर 19 टीम के तीन खिलाड़ियों शुभमन गिल, शिवम मावी और कमलेश नागरकोटि को टीम में शामिल किया था। केकेआर अब अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 अप्रैल को खेलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »