20 Apr 2024, 07:39:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्रैंडन मैकुलम के T-20 में 9000 रन पूरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2018 3:59PM | Updated Date: Apr 9 2018 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने रविवार को रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच दौरान टी-20 क्रिकेट में नौ हजार रन पूरे करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने। मैकुलम को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए आज आठ रन की दरकार थी। उन्होंने आरसीबी की पारी की चौथी गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की जब उन्होंने केकेआर के आर विनय कुमार की गेंद पर फाइन लेग पर छक्का जड़ा। मैकुलम ने आज 27 गेंद में 43 रन की पारी खेली। उन्हें पारी नौवें ओवर में सुनील नारायण ने आउट किया। टी-20 में नौ हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज वेस्टइंडीज के तूफानी सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। वह अब तक 323 मैचों में 11068 रन बना चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »