25 Apr 2024, 10:17:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

के एल राहुल ने रचा इतिहास - IPL में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2018 10:36AM | Updated Date: Apr 9 2018 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए और किंग्स इलेवन को 167 रनों का टारगेट दिया। जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज की। 
 
राहुल ने महज 16 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 51 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। करुण नायर ने 33 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। राहुल का अर्धशतक आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक है। इनसे पहले सुनील नरेन और युसूफ पठान ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
 
सबसे कम उम्र का खिलाड़ी
अफगानिस्तान के आॅफ स्पिनर मुजीब उर रहमान ने आईपीएल में डेब्यू करते ही इतिहास रच दिया। पंजाब की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही मुजीब सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 17 साल 11 दिन की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया और सरफराज खान का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 17 साल 177 दिन की उम्र में आरसीबी के लिए डेब्यू किया था।      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »