19 Apr 2024, 21:49:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

आखिरी तीन ओवर में 50 रन बनाकर जीती चेन्नई, मुंबई को एक विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2018 10:51AM | Updated Date: Apr 9 2018 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल-11 का आगाज जीत के साथ किया। चेन्नई ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा था। चेन्नई ने इस लक्ष्य को एक गेंद रहते हुए हासिल कर लिया।
 
इससे पहले, चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई को अच्छी शुरुआत से वंचित कर दिया। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने 29 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए।  अंत में क्रुणाल पंड्या ने तूफानी अंदाज में 22 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। 
 
ब्रावो की पारी
30 बॉल
68 रन
7 छक्के
3 चौके
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »