25 Apr 2024, 20:35:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब सचिन तेंदुलकर ने दिया शाहिद अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 3:57PM | Updated Date: Apr 5 2018 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत विरोधी बयान देकर पाकिस्तान क्रिकेटर शाहिद अफरीदी बुरी तरह फंस गए हैं। उनके इस बयान की भारत में काफी विरोध हो रहा है। टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने बयान पर नाराजगी जताते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। गौतम गंभीर, विराट कोहली के बाद अब सचिन तेंदुलकर ने भी अफरीदी के बयान पर पलटवार किया है। 
 
मास्टर ब्लास्टर ने अफरीदी के बयान पर नाराजगी जताते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया कि, किसी भी बाहरी शख्स को ये बताने की जरूरत नहीं हमें क्या करना है। सचिन यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि, हम अपने देश को चलाने में सक्षम हैं। इससे पहले भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और गीतकार जावेद अख्तर ने भी कश्मीर से जुड़ी विवादित टिप्पणी के लिए शाहिद अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब दिया था ।मालूम हो कि अफरीदी ने कश्मीर घाटी की स्थिति को लेकर चिंता जताई थी। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »