29 Mar 2024, 02:14:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : इस बार हरभजन सिंह की कमी जरूर खलेगी : रोहित शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 1:42PM | Updated Date: Apr 5 2018 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई इंडियंस को तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि लीग के आने वाले संस्करण में उन्हें अपने पुराने अनुभवी ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की कमी जरूर खलेगी।  आईपीएल का 11वां सीजन सात अप्रैल से शुरू हो रहा है।
 
रोहित का मानना है कि उन्होंने अपने पुराने अधिकतर खिलाड़ियों को बनाए रखा है हालांकि हरभजन की कमी को पूरा कर पाना मुश्किल होगा। मुंबई इंडियंस की आधिकारिक वेबसाइट रोहित के हवाले से लिखा गया है – हमारे पास बुमराह, हार्दिक, क्रूणाल पांड्या जैसे शानदार खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने आप को साबित किया है। हालांकि हमें हरभजन सिंह की कमी जरूर खलेगी। उनके पास काफी अनुभव है। उनकी भरपाई करने के लिए काफी मेहनत लगेगी।
 
रोहित ने इस सीजन अपने लक्ष्य के बारे में कहा- मेरा ध्यान छोटे लक्ष्य तय करने पर नहीं बड़े लक्ष्य तय करने पर होता है।  इस बार भी मेरा लक्ष्य साधारण है-आईपीएल की ट्रॉफी एक और बार अपने नाम करना। इसके लिए हमें काफी मेहनत करनी होगी। आईपीएल में काफी चुनौतियां हैं और इनमें से एक है टीम को एकजुट कर प्रदर्शन करना।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »