25 Apr 2024, 20:06:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आतंकियों से हमदर्दी - विराट कोहली ने शाहिद अफरीदी को दिया ये जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 12:27PM | Updated Date: Apr 5 2018 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा मारे गए 13 आतंकियों से हमदर्दी जताई थी। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा था कि यह बेगुनाहों की हत्या के बराबर है। वहीं भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
अफरीदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कोहली ने कहा, एक भारतीय होने के नाते आप हमेशा वह बात कहते हैं जो देश के हित है।
 
मेरे हित हमेशा मेरे देश के फायदे में निहित हैं। यदि कोई इसका विरोध करता है तो निश्चित रूप से मैं उसका समर्थन नहीं करूंगा। वैसे, किसी खास मुद्दे पर कोई बात कहना किसी की निजी राय हो सकती है। जब जब मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं होती, मैं इसमें शामिल नहीं होता। वैसे निश्वित रूप से आपकी प्राथमिकता हमेशा अपना देश ही होता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »