29 Mar 2024, 10:35:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली ज्वैलर्स ने लॉन्‍च की T-20 लीग, ये दिग्‍गज होंगे शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2018 2:36PM | Updated Date: Apr 4 2018 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शीर्ष ज्वैलर्स ने क्रिकेट की दुनिया में धमाकेदार अंदाज में कदम रखते हुए ट्वंटी- 20 शैली की लीग लॉन्‍च की है। दिल्ली ज्वैलर्स स्पोर्ट्स लीग की शुरुआत सोमवार शाम यहां की गई। यह लीग 23 से 29 अप्रैल तक तालकटोरा क्रिकेट मैदान में खेली जाएगी जिसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
 
इस अवसर पर उद्योगपति, हस्तियां और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा, यूएनआई के चैयरमैन विश्वास त्रिपाठी, बॉलीवुड एक्टर रंजीत, उर्वशी रौतेला, डॉली बिंद्रा, विन्दु दारा सिंह,  डीजेएसएल के संस्थापक अमन  गुप्ता, अमित गुप्ता, नवीन हेरावाला शामिल थे।  
 
शर्मा ने इस अवसर पर कहा, यह एक शानदार पहल है जिसमें खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए लोगों को जोड़ा गया है जो खेलों के लिए अच्छा है। लीग को लॉन्‍च किए जाने के समय टूर्नामेंट की ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »