23 Apr 2024, 19:13:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ने ऐसे अपने फैंस को मनाया अप्रैल फूल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 2:29PM | Updated Date: Apr 3 2018 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने अपने फैंस को एक अनोखे तरीके से अप्रैल फूल बनाया कि बाद में कोई हंसे बिना नहीं रह सका। ‘रनमशीन’ के नाम से लोकप्रिय विराट ने एक अप्रैल को अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और फैंस को अप्रैल फूल बनाया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इस वीडियो को आप ध्‍यान से सुनें, इसमें सबके लिए एक विशेष संदेश है।
विराट के इस मैसेज को फैंस ने बड़े ध्यान से सुना। मगर अनोखा अंदाज यह था कि यह वीडियो म्यूट था।
 
फैंस को पता चल गया कि कोहली ने उन्हें अप्रैल फूल बनाया है। उनके इस सेंस ऑफ ह्यूमर की हर किसी ने तारीफ की और बाद में अपने मूर्ख बनने का पता चलते ही सिर अपना पकड़ लिया। दरअसल, इस वीडियो में विराट कुछ कहते तो नजर आ रहे हैं, लेकिन इससे ऑडियो गायब है। विराट कोहली अब क्रिकेट एक्शन में लौट आए हैं। आईपीएल के 11वें एडिशन में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »