नई दिल्ली। आईपीएल से पहले टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और मुंबई इंडियस के कप्तान रोहित शर्मा मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें में एलियन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रोहित ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर रोहित का यह डांस वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में रोहित काफी खुश और अच्छे मूड में नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह ज्यादातर मौकों पर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।