29 Mar 2024, 02:50:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

द.अफ्रीका के हैनरिच क्लासेन राजस्थान में लेंगे स्मिथ की जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 2:45PM | Updated Date: Apr 2 2018 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हैनरिच क्लासेन इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आॅस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ की जगह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बनेंगे। 26 साल के क्लासेन ने फरवरी में ही भारत के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। दक्षिण अफ्रीका में गुलाबी गेंद से खेले गए वनडे में 27 गेंदों में 43 रन बनाकर वह सुर्खियों में आए थे। वहीं
ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अभी तक 49 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 
 
क्लासेन को राष्ट्रीय टीम का उम्दा बल्लेबाज माना जाता है जिन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के खिलाफ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। राजस्थान टीम ने क्लासेन को उनके आधार मूल्य 50 लाख रूपए में खरीदा है जो अब आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्मिथ की जगह लेंगे।
 
स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के दौरान तीसरे केपटाउन मैच में गेंद के साथ छेड़छाड़ का दोषी पाया था। इस मामले में क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने उनपर एक वर्ष का बैन लगाया है जिसके बाद आईपीएल प्रशासन ने भी उन्हें इस वर्ष के संस्करण से बाहर कर दिया था। आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस सत्र के लिए राजस्थान के कप्तान भी थे जिनके बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने अजिंक्‍य रहाणे को नेतृत्व सौंपा है।        
राजस्थान टीम इस प्रकार है- अजिंक्‍य रहाणे (कप्तान), डी आर्की शॉर्ट, राहुल त्रिपाठी, आर्यमन बिरला, जोस बटलर, संजू सैमसन, प्रशांत चोपड़ा, हैनरिच क्लासेन, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, के गौतम, जतिन सक्सेना, महिपाल लोमरोर, जाहिर खान, श्रेयस गोपाल, मिधुन एस , अंकित शर्मा, अनुरीत सिंह, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, दुष्मंत चमीरा, बेन लाफलिन।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »