25 Apr 2024, 09:11:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चौथा टेस्‍ट : आॅस्ट्रेलिया पर अफ्रीका को मिली बड़ी बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 11:48AM | Updated Date: Apr 2 2018 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। आॅस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के 488 रन के विशाल स्कोर के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को छह विकेट पर 110 रन से आगे खेलना शुरू कर पहली पारी में 70 ओवर में 221 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 267 रन की बढ़त मिली लेकिन उसने आॅस्ट्रेलिया से फॉलोआॅन न कराकर दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया। 
 
नाबाद बल्लेबाजों कप्तान और विकेटकीपर टिम पेन ने पांच और पैट कमिंस ने सात रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की और अपने अपने अर्धशतक बनाये। कमिंस 92 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाने के बाद लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर पगबाधा हो गए। 
 
पेन आखिरी बल्लेबाज के रूप में 221 के स्कोर पर आउट हुए। पेन को कैगिसो रबादा ने आउट कर लंच के कुछ देर बाद आॅस्ट्रेलियाई पारी समेट दी। पेन ने 96 गेंदों पर 62 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए। तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर ने 30 रन देकर तीन विकेट, कैगिसो रबादा ने 53 रन देकर तीन विकेट और लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज ने 92 रन देकर तीन विकेट लिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »