25 Apr 2024, 19:14:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पूर्व डीजीपी अजित बने बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के प्रमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2018 12:50PM | Updated Date: Apr 1 2018 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राजस्थान के पूर्व डीजीपी अजित सिंह को अपनी  भ्रष्टाचार रोधी इकाई का प्रमुख नियुक्त किया है। अजित 1982 राजस्थान  कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वह 30 नवम्बर 2017 को राजस्थान के पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत हुए थे। उनके पास भ्रष्टाचार रोधी अभियान और जांच कार्यों का लम्बा अनुभव है। बीसीसीआई ने शनिवार को बताया कि वह आईपीएल के 2018 सत्र से पहले अपना पद संभाल लेंगे और उनकी तैनाती बीसीसीआई के मुंबई स्थित मुख्यालय क्रिकेट सेंटर में रहेगी। दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज कुमार को सलाहकार के पद पर बरकरार रखा गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »